पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सो रहे मजदूर पर जीप चढ़ी, मौत

सो रहे मजदूर पर जीप चढ़ी, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सो रहे मजदूर पर जीप चढ़ी, मौत

सरदारपुर|
समीप गांव चिचोड़िया में गुरुवार रात 12 बजे के लगभग कनीराम पिता नाथाजी के खेत पर बोरवेल हो रहा था। इसी दरमियान बोरवेल मशीन का कार्य करने वाला मजदूर रामचंद्र पिता कंदन नि. तमिलनाडू पास के खेत में सौ रहा था। इसी दौरान रात में गांव का जगदीश पिता रामगोपाल मारू जीप से बोरिंग देखने आया। अचानक गाडी खेत में उतार दी। जहां पर मृत रामचंद्र पिता कुंदन सोया था। गाडी चढ़ते ही मौके पर उसने दम तोड़ दिया। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस थाना सरदारपुर पुलिस पहुंची। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर अस्पताल लाया गया। जहां पर डाॅ. एमएल जैन ने पोस्टमार्टम किया।

खबरें और भी हैं...