पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास की राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राही को दी चेतावनी

पीएम आवास की राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राही को दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम आवास की राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राही को दी चेतावनी

सरदारपुर | जनपद पंचायत सरदारपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राहियों को चेतावनी दी है। बावजूद काम शुरू नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार जनपद सीईओ केके उईके ने जौलाना पंचायत में माॅर्निंग फॉलोअप किया था। जहां हितग्राही बालू पिता सरवनिया ने स्वीकृत आवास निर्माण अधुरा छोड़ राशि निकालकर उसका दुरूपयोग किया। जिसे गाडी में बैठाकर पुलिस थाना सरदारपुर लाकर पुलिस के सुपुर्द किया। लाबरिया के हितग्राही किशन पिता मांगु को भी थाने लाए। जहां समझाईश पर 15 दिवस में आवास निर्माण करने की चेतावनी देकर छोड़ा। सीईओ ने मामले की जानकारी जिपं सीईओ रवींद्र चौधरी एवं एसडीएम सत्यनारायन दर्रो को भी दी। ब्लाॅक समन्वयक विपिन जोशी को निर्देशित किया कि ऐसे हितग्राहीयों की सूची तैयार की जाकर उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें। माॅर्निंग फाॅलोअप के दौरान लाबरिया के सहायक सचिव द्वारा पीएम आवास के हितग्राहियाें के तिसरी किश्त के जियोटेग के संबंध में गलत जानकारी देकर अधिकारियों को भ्रमित करने पर सेवा समाप्ति का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

खबरें और भी हैं...