सबस्टेशन तक बिजली भी नहीं पहुंच पाई : पूर्व विधायक
बिरनी | बगोदर विधानसभा के सरिया में 2014 में पावर ग्रिड की स्थापना करवाने के बाद चार साल बीत गए। लेकिन आजतक उसका निर्माण कार्य चार इंच तक नहीं बढ़ पाया। उपर्युक्त बातें बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बगोदर विधानसभा में विकास की जो लकीर खींची थी आज उसी लकीर पर विकास हो रहा है। अगर इसका जीता जागता उदाहरण देखना है तो सरिया का पावर ग्रिड और भरकट्टा का पावर सबस्टेशन देख सकते हैं। कहा कि सरिया पावर ग्रिड और गिरिडीह पावर ग्रिड का एक साथ स्वीकृति प्रदान किया गया था। लेकिन सरिया पावर ग्रिड का काम आज ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है और आज गिरिडीह पावर ग्रिड का निर्माण कार्य लगभग संपन्न हो गया। भाकपा माले कार्यकर्ता हक-हकूक के लिए बिजली विभाग से लड़ाई लड़ कर बिजली चालू करवाएंगे। कहा कि यहां के विधायक नागेन्द्र महतो पावर ग्रिड के लिए जमीन उपलब्ध करवाने में सक्षम नहीं हैं तो निर्माण कार्य शुरू करवाना बहुत दूर की बात है।