पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बगोदर सरिया रोड में बस और ट्रक में हुई टक्कर, बाल बाल बचे यात्री

बगोदर-सरिया रोड में बस और ट्रक में हुई टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार सुबह बगोदर-सरिया रोड में विवेक नगर के पास बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों को मामूली क्षति पहुंची। बस पर सवार यात्री बाल बाल बच गए। वहीं बस की छत पर सवार एक यात्री दुर्घटना के एन वक्त सड़क पर गिर कर चोटिल हो गया। जयमंती नामक यात्री बस भरकटा से धनबाद जा रही थी। वहीं ट्रक बगोदर से सरिया की ओर जा रहा था। बगोदर में विवेकनगर के पास उभरे गड्‌ढे में अनियंत्रित होकर बस और ट्रक की टक्कर हो गई।

खबरें और भी हैं...