पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस प्रताड़ना से आहत मां बेटे ने एसपी से लगाई गुहार

पुलिस प्रताड़ना से आहत मां-बेटे ने एसपी से लगाई गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगोदर पुलिस अधिकारी नौशेर खान से संबंधित शिकायत लेकर बगोदरडीह निवासी मां-बेटे आसमा खातून तथा शमशाद अंसारी शुक्रवार को एसपी से मिले।

आवेदन सौंप कर पुलिस अधिकारी द्वारा रिश्वत में लिए गए 5 हजार रुपए लौटाने तथा दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग आसमा खातून ने की। इस पर एसपी ने बगोदर-सरिया एसडीपीओ को मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी को सौंपे पत्र में आसमा ने कहा है कि बहू की शिकायत पर बेटे शमशाद की बगोदर थाने के पुलिस अधिकारी द्वारा जमकर पिटाई की गई। जेल भेजने की धमकी देकर ₹5 हजार रुपया रिश्वत लिए गए। पुत्र पर उनकी प|ी ने बगोदर पुलिस से शिकायत की है कि पति रखना नहीं चाह रहे हैं। इस शिकायत पर 15 मई को बगोदर थाने में पदस्थापित नौशेर खान ने बेटे को थाने पर बुलाया। प|ी को साथ नहीं रखने का कारण पूछा। यह कहा कि प|ी को रखना होगा। मना करने पर मारपीट की।

प|ी ने थाने में दर्ज कराया था प्रताड़ना का मामला

18 महीने से नहीं था, फिर भी बच्चे को जन्म दिया

शमशाद ने कहा कि वह रोजगार के लिए पिछले 18 महीनों से मुंबई में था। इसी बीच उसकी प|ी बच्चे की मां बनी। यह उनका बच्चा नहीं है। प|ी के रूप में किसी भी हाल में अब उसे स्वीकार नहीं करेंगे। इस पर पुलिस अफसर ने लात घूसों से पिटाई की और कहा कि हर हाल में प|ी को रखना होगा। इसी बीच पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले से बचना है तो 5 हजार रुपए देने होंगे । पत्र में मां आसमा ने कहा है कि इस बीच बेटे से मिलने बगोदर थाना वह पहुंची थी। जहां बेटे ने पुलिस अफसर की क्रूर कार्रवाई का वाकया सुनाया। ₹5 हजार जुटाकर लाने को कहा। बेटे की पिटाई की बात सुन ₹5 हजार जुगाड़ कर लाई और पुलिस अफसर को दिया।

5 वर्ष पूर्व हुआ था बेटे का निकाह : असमा

आसमा खातून के अनुसार 5 वर्ष पूर्व उनके बेटे शमशाद का निकाह बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। 18 महीनों से उनका बेटा शमशाद मुंबई में था। इस बीच बहू ने बच्चे को जन्म दिया। वह उसे बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर पाएगी।

खबरें और भी हैं...