- Hindi News
- National
- रात में विवादित जमीन पर अंबेडकर की प्रतिमा लगाई, सुबह में दूसरे पक्ष ने हटा दी
रात में विवादित जमीन पर अंबेडकर की प्रतिमा लगाई, सुबह में दूसरे पक्ष ने हटा दी
सरिया थाना क्षेत्र के चौधरीबांध अंतर्गत मुंडरो गांव में एक जमीन को लेकर दो गुटों में पूर्व से विवाद चल रहा है। इस जमीन पर बीते सोमवार की रात एक पक्ष के विनोद रबिदास आदि द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह दूसरे पक्ष के सरयू यादव, भीमसेन यादव ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को हटा दिया और चबूतरे को तोड़फोड़ कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी- डंडे चलने लगे और पत्थरबाजी भी हुई। इस घटना में एक पक्ष के विनोद रबिदास घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना सरिया थाना को दी गई। सूचना मिलते ही बगोदर अंचलाधिकारी भोला शंकर महतो व सरिया थाना प्रभारी विकास पासवान सदलबल उक्त स्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। वहीं डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को जब्त कर सरिया थाना लाया गया है।
अंबेडर की प्रतिमा को जीप में रखकर ले जाती पुलिस।
जमीन पर दोनों पक्षों के जाने पर लगी है राेक
बताया जाता है कि उक्त स्थल को लेकर सरिया थाना में द्विपक्षीय मामला चल रहा है। पिछले माह थाना दिवस में भी इसकी पहल भी की गई थी। जिसके बाद उस जमीन से संबंधित कागजात की जांच के लिए अंचलाधिकारी बगोदर के पास भी भेजा गया। बगोदर अंचलाधिकारी भोला शंकर महतो ने भी कहा की डेढ़ माह पूर्व उक्त विवादित जमीन को लेकर थाना के माध्यम से आवेदन मिला था। जिसकी जांच के लिए दो बार कर्मचारी तथा अमीन नियुक्त किए गए थे। जमीन पर जो पक्ष दवा कर रहे थे। उनकी ओर से किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। समझौता कराए जाने तक किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद सोमवार की रात प्रतिमा स्थापित कर दी गई। कहा कि विवादित जमीन को लेकर फैसला लिए जाने तक कोई पक्ष निर्माण कार्य नहीं करेगा। वहीं मुखिया प्रतिनिधि प्रेमचंद साहू ने बताया कि उक्त जमीन को लेकर दोनो गुटों में पहले से विवाद था।