सोनी और परमानंद को चौधरीडीह के विकास की कमान
सरिया प्रखंड के नावाडीह पंचायत के चौधरीडीह गांव में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 11 सदस्यीय समिति का गठन हुआ। जिसमें कुमारी सोनी को अध्यक्ष, परमानन्द बर्णवाल को सचिव व बिनीता देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सुदामा राम, द्वारिका दास, दिनेश्वर दास, बिकास पाण्डेय, सुनीता देवी, अजय दास, दिलीप साव व तेजो महतो को समिति के सदस्य के रूप में चयन किया गया। बैठक में कहा गया कि गांव का विकास का प्रारूप अब इसी समिति के माध्यम से बनेगा। साथ ही यह समिति गांव मकी समस्याओं के साथ विकास कार्यों का खांका तैयार करने की दिशा में काम करेगी। इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग भी सहयोग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता उपमुखिया मन्नू मोदी ने की। जबकि बैठक में पंचायत सेवक पियारी यादव, स्वयंसेवक प्रेम पासवान, बिरेन्द्र कुमार, सुनील पाण्डेय, अरुण दास, सत्यनारायण पाण्डेय, नरेश पासवान, झरी मिस्त्री, मुंशी सिंह, प्रभु पासवान, ऐतवारी साव, निर्मल भारती, सुरेश चन्द्र दास, पप्पू सिंह, बिजय पासवान, रामेश्वर ठाकुर, मैनेजर पासवान, बिरेन्द्र बर्मा आदि उपस्थित थे।
आम सभा में मौजूद ग्रामीण।