पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीओ हटाओ रैली की सुरक्षा को लेकर एसडीओ को संगठन ने सौंपा पत्र

बीडीओ हटाओ रैली की सुरक्षा को लेकर एसडीओ को संगठन ने सौंपा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 मई को मानव समन्वय संगठन की महिला इकाई के तत्वाधान में आहूत बीडीओ हटाओ बगोदर बचाओ रैली की सुरक्षा को लेकर मानव समन्वय संगठन के झारखंड बिहार के सचिव शनिचर पंडित ने बगोदर. सरिया एसडीओ को बुधवार को पत्र सौंपा । पत्र के जरिए रैली के दिन रैली और सभा में शामिल होने वाली संगठन से संबद्ध महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गई है। कहा गया है कि परंपरागत हथियारों के साथ दिन के तकरीबन 10 बजे 18 मई को मानव समन्वय संगठन से संबद्ध सैकड़ों महिलाएं बगोदर स्थित हटियाटांड़ से रैली की शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगी ।जहां आम सभा का आयोजन किया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि बीडीओ प्रीति किसकू एवं कुसमरजा पंचायत के मुखिया पति सदाकत अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी के द्वारा पीएम आवास में गरीबों का आईडी बदलकर लगभग 10लाख रुपए का गबन किया गया है।कहा गया है कि बगोदर पूर्वी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में नौकरी करने वाले परिवारों को ₹10 हजार रिश्वत लेकर आवास मुहैया करा दिया गया है । एसडीओ बगोदर. सरिया अनुमंडल के अलावा अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत जिले के उपायुक्त को भी पत्र भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...