पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिरनी में सेनेटरी पैड बना रही महिलाओं से मिले एसडीपीओ

बिरनी में सेनेटरी पैड बना रही महिलाओं से मिले एसडीपीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैड बना रही महिलाओं से मिले एसडीपीओ दंपती।

भास्कर न्यूज | बिरनी

बिरनी प्रखंड के वृंदा गांव में सेनेटरी पैड बना रहे प्रधानमंत्री से सम्मानित हो चुकी किरण कुमारी के यहां बुधवार को बगोदर-सरिया एसडीपीओ दीपक शर्मा प|ी संग गांव पहुंच कर पैड का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने पैड निर्माण कर रही महिलाओं से पैड बनाने की विधि में कई बिन्दुओं पर जानकारी ली। एसडीपीओ शर्मा ने कहा कि जज्बा मन में ठान लिया जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ा व्यापार किया जा सकता है। किरण कुमारी ने इस तरह के कार्यों में आगे आकर न सिर्फ गांव का नाम रोशन किया बल्कि पूरे राज्य के नाम को आगे बढ़ाया। किरण कुमारी ने प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है उसी तरह सेनेट्री पैड बना कर नया इतिहास रचने का काम किया है। अब जरूरत है इसे वृहद रूप से संचालित करने का। इस बाबत जहां तक होगा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों में इस तरह का पैड बना कर मिसाल कायम करने का काम किया है। चूंकि यह नेपकिन पैड पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। इसका डेमो देखने के बाद स्पष्ट होता है कि इसके उपयोग करने से किसी तरह का कोई इंस्फेक्शन नहीं होगा।

बढ़ावा के लिए भरपूर मदद करेंगे : एसडीपीओ

जो सामान फैक्ट्रियों में बनता है उसे यहां कि महिलाएं बना रही हैं यह बड़ी बात है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के छिपे हुनर को अखबार के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाने को लेकर उन्होंने दैनिक भास्कर को धन्यवाद दिया। बढ़ावा कैसे मिले इसके लिए उनसे जो भी बन पाएगा वे खुल कर मदद करेंगे।

खबरें और भी हैं...