पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं ने कहा जगह जगह परेशान करते हैं मनचले ,डीएसपी पुलिस की टीम गठित, अब खैर नहीं

छात्राओं ने कहा जगह-जगह परेशान करते हैं मनचले ,डीएसपी- पुलिस की टीम गठित, अब खैर नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरिया एवं आस-पास में आये दिन छात्राओं के साथ मनचलों द्वारा दुर्व्यवहार करने, व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने और साइकिल से जा रही छात्राओं के आड़े आ कर बाइक स्टंट करने की लगातार शिकायतें आ रही थी। इसके साथ ही नाबालिग छात्राओं को बरगला कर भगा ले जाने की भी कई घटनाएं सामने आ रही थी । इन घटनाओं की रोक थाम के लिए अनुमण्डल प्रशासन ने बुधवार से विशेष जागरूकता अभियान का शुरुआत किया। इस कार्य में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा के साथ पुलिस निरीक्षक आरएन चौधरी के साथ पुलिस विभाग के अन्य कनीय पदाधिकारी की एक टीम तैयार की गयी है। सबसे पहले गुरुवार को इसकी पहल बालिका उच्च विद्यालय से शुरू की गयी। जहां विद्यालय के बड़े हॉल में वर्ग दशम की लगभग दो सौ छात्राओं से ये अधिकारी रूबरू हुए। उनकी समस्याओं को सुना साथ ही शीघ्र.अतिशीघ्र निदान का आश्वासन भी दिया।

रेलवे फाटक के पास खड़े रहते हैं मनचले

साथ ही छात्राओं ने बताया की स्कूल के सामने, रेलवे फाटक के नजदीक, चंद्रमारणी, बागोडीह रोड, पोखरियाडीह एवं काली मंडा रोड में मनचलों द्वारा छेड़खानी की जाती है । वहीं कुछ छात्राओं ने अपने मोहल्ले में शराब बेचने व बनाने से होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। छात्राओं की समस्याओं को सुनने के बाद एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने उन्हें आश्वस्त करते हुये कहा कि इन स्थानों पर स्कूल के समय में पुलिस मुस्तैद की जायेगी। साथ ही कई शराब अड्डे को चिह्नित कर छापेमारी होगी। उन्होंने छात्राओं से निवेदन किया कि आप सब सोशल मीडिया से दूरी बनाये रखें। कभी किसी से नहीं डरे, अगर कोई अधिकारी आपकी बातें नहीं सुनते हैं तो बे झिझक उनके नम्बर पर सूचना दें। मौके पर ही छात्राओं के बीच उन्होंने अपना मोबाइल नम्बर भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक आरएन चौधरी एवं सरिया थाना के अन्य अधिकारी भी शामिल थे। वहीं प्रधानाचार्य खूबलाल पंडित, शिक्षिका सोनी सिंह ने प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...