चार माह से उत्पात मचा रहा बघेरा पिंजरे में कैद
किशोरी| कस्बे के समीपवर्ती गांव अजबगढ़ में विगत 4 माह से उत्पात मचा रहा बघेरा मंगलवार रात करीब 8.30 बजे वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। अजबगढ़ सरपंच रामधन मीना के निवास के ऊपर हनुमान मंदिर के पास उप वन संरक्षक बाघ परियोजना सरिस्का के निर्देश पर वन विभाग रेंज अजबगढ़ द्वारा पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में बंधे शिकार को खाने के लालच में बघेरा पिंजरे में कैद हो गया। सरपंच रामधन मीना ने पिंजरे में बघेरे के कैद होने की सूचना अजबगढ़ रेंज में दी। अजबगढ़ रेंजर जनेश्वर चौधरी व अन्य वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे व पिंजरे को गाड़ी में रखकर अजबगढ़ रेंज में ले गए। अजबगढ़ रेंजर जनेश्वर चौधरी ने बताया पकड़े गए बघेरे की उम्र लगभग 6 साल है। अधिकारियों के निर्देश पर बघेरे को जयपुर चिड़ियाघर ले कर जाएंगे।
किशोरी. पिंजरे में कैद बघेरा।