10 लाख से पुल का निर्माण, पिलर में पुरानी सरिया का कर रहे इस्तेमाल
ऐडू | जामपाली एवं आमापाली के बीच की दूरी कम करने के लिए पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। यहां पुराना पुल टूटने के बाद ग्रामीण लकड़ी के पुल के सहारे आना-जाना करते थे। लोक सुराज में कई बार इसकी शिकायत ग्रामीण कर चुके थे। इस पर भास्कर ने प्रकाशित हुई तो वन विभाग ने 10 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण शुरू कराया। पर ठेकेदार इसके निर्माण की गुणवत्ता पर वह ध्यान नहीं दे रहा। वह पुल का नया पिलर बनाने के लिए पहले टूट चुके पुल की पुरानी सरिया का ही इस्तेमाल कर रहा है। डिप्टी रेंजर मानसिंह सिदार ने मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया।