पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रत्येक फायर फाइटर जीवन रक्षक सैनिक : तालमपुरिया

प्रत्येक फायर फाइटर जीवन रक्षक सैनिक : तालमपुरिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी। मुंबई बंदरगाह पर शहीद अग्निशमनकर्मियों को श्रद्धांजलि देती फायर फाइटिंग टीम।

मुंबई बंदरगाह के शहीद फायर फाइटरों को दी श्रद्धांजलि

भास्कर संवाददाता | सारनी

सतपुड़ा पावर प्लांट के सहायक अग्निशमन अधिकारी ने शनिवार को अग्निशमन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा फायर फाइटर का काम जीवन रक्षा है। अभी तक हुई तमाम दुर्घटनाओं में फायर फाइटरों ने खुद की जान की परवाह किए बगैर आग पर काबू पाया और लोगों की जानें बचाई हैं। उन्होंने कहा जरूरत है अब जिम्मेदार बनकर लोगों को जागरूक करने की।

मुंबई के बंदरगाह में 14 अप्रैल 1944 को जहाज में आग लगने की घटना में 66 अग्निशामक शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री तालमपुरिया ने कहा मुंबई में दर्दनाक घटनाक्रम में जान, माल की रक्षा के लिए अग्निशमन कर्मचारियों की जानें गईं थी। आवश्यक सेवाओं के समय तत्पर रहना और लोगों को समय-समय पर जागरूक करना जरूरी है। इस मौके पर एचआर रघुवंशी, राहुल सालोड़े, वैभव रजक, पुष्पेंद्र बघेल, लखन चौधरी, अजय डांगी, गोकुल महेंद्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...