पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री महायज्ञ के साथ हुआ 40 दिवसीय अनुष्ठान का समापन

गायत्री महायज्ञ के साथ हुआ 40 दिवसीय अनुष्ठान का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| स्थानीय गायत्री प्रज्ञापीठ में वेदमाता गायत्री ट्रस्ट हरिद्वार के निर्देश पर 40 दिवसीय अनुष्ठान का गायत्री महायज्ञ के साथ समापन हुआ। इस मौके पर अनुष्ठानकर्ता साधक परिजनों ने आहुतियां समर्पित की। उक्त आयोजन 4 मार्च से जारी था। अनुष्ठान में भाग लेने वाले लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के साथ सामूहिक कल्याण होता है। इस आयोजन में प्रतिदिन 11 वर्ष की दो नन्ही बालिकाओं ने सुबह दैनिक यज्ञ संचालन व मंत्रोच्चार किया। पहली बार किए इस प्रयोग से प्रेरित होकर गायत्री प्रज्ञापीठ ने शहर के अन्य बच्चों को यज्ञ और कर्मकांड में प्रशिक्षित करने की योजना तैयार की है।

खबरें और भी हैं...