- Hindi News
- National
- ज्यादती का शिकार बालिका को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, कानून बनाने की मांग
ज्यादती का शिकार बालिका को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, कानून बनाने की मांग
सारनी| देश के विभिन्न हिस्सों में बालिकाओं के साथ ज्यादती और हत्या की घटनाओं के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किए। शॉपिंग सेंटर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सामाजिक संगठनों ने मौन प्रदर्शन किया और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं जय स्तंभ चौराहे पर आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया और ज्यादती करने वालों के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक संगठनों और आम युवाओं ने सोमवार रात बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आसिफा जैसी मासूम बच्ची सहित महिला पर हो रही ज्यादा की घटनाओं पर आक्रोश जताया। इस मौके पर राकेश महाले, राहुल पाटील, सुषमा महाजन, मनीष महाले, मो. इलियास, सुनील भुमरकर, नारायण चौकीकर, विट्ठल ढोके, शब्बीर बेदी, राजू पाटिल, किरण तायडे, संदीप तायडे समेत अन्य मौजूद थे।