पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोभापुर कॉलोनी में नहीं आया टैंकर, तो मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

शोभापुर कॉलोनी में नहीं आया टैंकर, तो मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैंकर से वाटर सप्लाई करने के बाद भी नपा शहर में जल आपूर्ति नहीं कर पा रही है। मंगलवार को शोभापुर कॉलोनी के वार्ड 32 में लोग आधे दिन तक टैंकर का इंजतार करते रहे लेकिन वार्डवासियों को पानी नहीं मिला। पानी नहीं मिलने से परेशान वार्डवासियों ने पार्षद के साथ प्रदर्शन किया। नपाध्यक्ष के नाम के मटके फोड़े।

नगर पालिका के पास पेयजल नेटवर्क नहीं होने के कारण पानी सप्लाई में समस्या हो रही है। मंगलवार को शहर के कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हो पाई। नपा के कुएं में पानी की कमी के कारण समस्या बढ़ रही है। मंगलवार को वार्ड 32 के लोग सुबह से पानी के इंतजार में कुप्पियां लेकर लाइन में लगे रहे। पार्षद रश्मि अशोक बारंगे बार-बार नपा में फोन कर टैंकर भेजने को कहती रहीं लेकिन टैंकर नहीं आने से वार्डवासियों को पानी नहीं मिल सका।

दोपहर बाद तक जब टैंकर नहीं आया तो गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। नपाध्यक्ष और सीएमओ के मुर्दाबाद के नारे लगाए। पार्षद रश्मि बारंगे ने बताया नपा अध्यक्ष के चहेते ठेकेदारों को सप्लाई का 30 लाख रुपए का टैंडर दे दिया है। वार्डों में पानी सप्लाई नहीं हो रहा। ना ही टैंकरों की मॉनीटरिंग हो रही है। वार्ड 32 की तरह शहर के हर हिस्से में पानी संकट है। नपाध्यक्ष आशा भारती ने कहा कि ठेका और नपा के टैंकरों को रोस्टर के अनुसार चलाया जा रहा है। वार्ड 32 में तय समय पर टैंकर क्यों नहीं पहुंचा इसकी लिखित जानकारी मांगी है।

सारनी। वार्ड 32 में टैंकर नहीं आने से गुस्साए लोगों ने मोहल्ले में नपा अध्यक्ष के नाम के मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।

खदान का गंदा पानी सप्लाई कर रहा ठेकेदार, नपा नहीं करा रही जांच

पार्षद और मेहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि नपा का पानी परिवहन करने वाले ठेकेदार की मॉनीटरिंग नहीं कर रही है। ठेकेदार मनमर्जी से पानी सप्लाई कर रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया कि ठेकेदार खदान से निकलने वाला गंदा पानी सप्लाई कर रहा है। जांच करने के निर्देश होने के बाद भी पानी की जांच नहीं हो रही है।

खबरें और भी हैं...