अब पीए फैन मोटर जली बंद हुई 8 नंबर इकाई
सारनी| सतपुड़ा पावर प्लांट की 8 नंबर इकाई दो दिन पहले ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई थी। सुधार के बाद मंगलवार को इसे लाइट अप कर मिशन रोलिंग पर लाए, लेकिन पीए फैन की मोटर जलने के कारण बंद करना पड़ा। अब सुधार में दो दिन का समय और लगेगा। रविवार रात 210 मेगावाट की 8 नंबर इकाई ट्यूब लीकेज से खराब हो गई थी। सुधार कर इसे मंगलवार सुबह 6 बजे लाइट अप किया। लाइट अप के बाद इकाई रोलिंग पर ही थी, तभी पीए फैन की मोटर जल गई। पीए फैन बॉयलर से धुआं चिमनी तक पहुंचाने का काम करता है। इस कारण इकाई को बंद करना पड़ा। पीआरओ वीसी टेलर ने बताया दो-तीन दिन में इकाई शुरू हो जाएगी। फिलहाल प्लांट से करीब 1025 मेगावाट उत्पादन हो रहा था।