पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनभागीदारी समिति की बैठक: कॉलेज में पंखे, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश गेट समेत अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार

जनभागीदारी समिति की बैठक: कॉलेज में पंखे, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश गेट समेत अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय कॉलेज में मंगलवार को जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। यहां पंखे, वाटर कूलर और कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात पर सहमति बनी। समिति ने अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बनने के बाद सुधा चंद्रा ने पहली बार बैठक ली। प्राचार्य डॉ. प्रमिला वाधवा ने कॉलेज की समस्याएं बताईं। यहां ट्री गार्ड लगाने, विष्णु सिंह गौंड की प्रतिमा स्थापित करने, कॉलेज का गेट बनाने और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की माग की।

बैठक में बीपी रोहितास, सदस्य रंजीत सिंह, दशरथ सिंह जाट, मनोज डेहरिया, श्यामू परते, समीर मसीद, भीम बहादुर थापा, अंजनी सिंह, मनोज ठाकुर, गया प्रकाश सिंह, सुभाष चौकीकर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

सुविधा

कॉलेज में स्थापित होगी सरदार विष्णुसिंह गौंड की प्रतिमा, बाहरी लोगों के अंदर जाने पर बनाया नियम

सारनी। जनभागीदारी समिति की बैठक में चर्चा करते अध्यक्ष और सदस्य।

इधर, एनएसयूआई ने छात्रसंघ अध्यक्ष को नहीं बुलाने का लगाया आरोप

जनभागीदारी समिति की बैठक में कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष सरोज बिंझाड़े को आमंत्रित नहीं करने का आरोप एनएसयूआई ने लगाया है। नेताओं ने कहां कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक नहीं बल्कि भाजपा की बैठक बनकर रह गई। एनएसयूआई के बीयू प्रभारी नरेंद्र वाड़िवा ने बताया हर बार एक नया प्रलोभन देने का काम जनभागीदारी समिति में होता आया है। यहां राजनीति की जा रही है। यदि कॉलेज की समस्या का समाधान करना था तो छात्रसंघ को भी बैठक में बुलाया जाना चाहिए था।

खबरें और भी हैं...