लकी मार्केट में लाइट की मांग, व्यापारी संघ ने उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
सारनी| सतपुड़ा व्यापारी संघ ने नगर पालिका उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शॉपिंग सेंटर के लकी मार्केट में लाइट लगाने की मांग की। सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय ने बताया इस मार्केट में कई दिनों से लाइट बंद पड़ी है। इससे व्यापारियों को खासी दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा मार्केट में आने वाले लोग भी परेशान होते हैं। नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने बताया एक या दो दिनों में मार्केट एरिया की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगी।