एटीएम में रुपए नहीं, खरीदी नहीं कर पा रहे लोग
सारनी| शहर के एटीएम और बैंकों में रुपए नहीं होने से लोग खरीदी नहीं कर पा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मनोहर पचौरिया ने बताया समस्या को लेकर मंगलवार को उन्होंने यूनियन बैंक आफ इंडिया में ज्ञापन सौंपा। विवाह आदि का समय चल रहा है ऐसे में बैंकों को कैश लिमिट बढ़ानी चाहिए तो यहां कम की जा रही है। सब्जी, भाजी व अन्य चिल्लर सामान खरीदने पर केशलैस बैंकिंग नहीं हो सकती। इसलिए एटीएम में कैश डालने की मांग की।