पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी, सौंपा ज्ञापन

भाजपा मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी, सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा मंत्री विजय कुंवर शाह पर शहर के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी की। इसके खिलाफ मंगलवार को भाजपा के पदाधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा आईटी सेल के जिला सहसंयोजक प्रवीण सोनी ने भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा व अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज की। पदाधिकारियों ने कहा मंत्री के खिलाफ अशोभनीय वीडियो डाला है। जबकि उक्त वीडियो आम नागरिक का है। उन्होंने मिथलेश व आनंद माहोरी के नाम से लिखित शिकायत की है। टीआई महेंद्रसिंह चौहान ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...