पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक में रुपए नहीं होने से परेशान लोग, कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन

बैंक में रुपए नहीं होने से परेशान लोग, कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकों में नोटों की कमी और ग्राहकों के लिए 10 हजार की लिमिट से परेशान कांग्रेसियों ने मंगलवार को शोभापुर कॉलोनी के एसबीआई के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि रवि कुमार पांसे ने बताया कि जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से लगातार आम जनता परेशान हो रही है। वर्तमान में क्षेत्र में नोटबंदी के जैसा माहौल बन गया है।

खाते में रुपए होने के बाद भी लोग अपने रुपए का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के राजेश सिन्हा ने बताया कि इसारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर के भारतीय स्टेट बैंक को मिलाकर प्रतिदिन 38 करोड रुपए की राशि चाहिए लेकिन एसबीआई को केवल 3.80 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। इस कारण क्षेत्र की व्यवस्था पूचरमरा गई है। कांग्रेसियों ने बताया कि शहर के सभी बैंकों और एटीएम में नोट खत्म हो गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रियंका बलराम, इंदु पाटिल, हेमंत धोटे, शमशेर आलम, रुकसाना बानो, उज्वला पांसे, बटेश्वर भारती, अख्तर हुसैन, मोनू रिजवी, मुस्ताक कादरी, शिवमणि सुब्रमण्यम, मिथिलेश सिंह , मनोज वाघमारे, संगीत आकाश, देवेंद्र पाटिल, शेख महमूद, उषा सोलंकी, शेख शकील और बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...