पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंककर्मी बन एफडी में ज्यादा ब्याज दिलाने का झांसा देकर की ठगी, कार के साथ गिरफ्तार

बैंककर्मी बन एफडी में ज्यादा ब्याज दिलाने का झांसा देकर की ठगी, कार के साथ गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुद को बैंककर्मी बताकर लोगों से एफडी के नाम पर रुपए लेने वाले आरोपी युवक काे सारनी पुलिस ने महाराष्ट्र के सावनेर से गिरफ्तार किया।

चंद्रकिशोर देशमुख ने खुद को यूनियन बैंक का कर्मचारी बताकर लोन दिलाने, एफडी बनाने और ज्यादा ब्याजदर पर रुपए जमा करने के नाम पर लोगों से ठगी की। युवक धोखाधड़ी से 1.5 से 2 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया था। आरोपी पर सारनी, चोपना, पाथाखेड़ा चौकी में चैक बाउंस और रुपए लेकर ना लौटाने के मामले पहले से दर्ज हैं। इसके खिलाफ थाने में वारंट भी लंबित थे। इसी आधार पर पुलिस चंद्रकिशोर की तलाश कर रही थी। सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात नागपुर के सावनेर से उसे हिरासत में लिया।

ये लोग आए सामने, करोड़ों के लेनदेन का मामला

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही ठगी का शिकार हुए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सेंट्रल बैंक और यूनियन बैंक के पासबुक की एंट्री और चेक जैसे सबूत देकर सामूहिक लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें प्रभु लाल 18 लाख, मुकेश 10 लाख, सिद्धू बरैया 7 लाख, कमल चौरे 20 लाख, सुरेंद्र चौधरी 20 लाख, संदीप चौधरी 75 लाख, मनोज 10 लाख, प्रमोद कुशवाहा 10 लाख रुपए देना बताए हैं।

परिजनों के साथ ले गए घर कार और कागजात जब्त

जांच अधिकारी फतेबहादुर सिंह ने बताया आरोपी के परिजनों के साथ उसे सुपर ई कॉलोनी स्थित आवास ले गए। यहां से कुछ कागज, चैक बुक और सामान जब्त किया है। सावनेर से आरोपी की आल्टो के-टेन कार जब्त की गई है।

आरोपी चंद्रकिशोर को सावनेर गिरफ्तार किया गया। करीब 1 से डेढ़ करोड़ के लेनदेन का मामला है। फिलहाल धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर पीआर पर लिया जाएगा। प्रकरण में लोगों की शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। महेंद्र सिंह चौहान, टीआई सारनी

खबरें और भी हैं...