पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के चहेते संगठनों ने जबरन टाली कोल इंडिया की हड़ताल

सरकार के चहेते संगठनों ने जबरन टाली कोल इंडिया की हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटक नेताओं ने कहा सरकार के करीबी संगठनों ने चाल चलकर 16 अप्रैल की हड़ताल स्थगित कराई है। कामर्शियल कोल माइनिंग का विरोध लगातार जारी रहेगा। इसे लेकर इंटक ने विभिन्न खदानों पर गेट मीटिंग ली।

क्षेत्रीय अध्यक्ष आरके चीब ने कहा निजी कोयला खनन बिल के विरोध में 16 अप्रैल को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल वापस लेकर सरकार की गोद में बैठे दो संगठनों ने कामगारों के सम्मान और स्वाभिमान को ठगा है। जबकि मजदूर अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए कटिबद्ध था। उपाध्यक्ष मो. आशिक खान और सुरेश पुरोहित का कहना है कोयला प्रबंधन की साजिश के शिकार होकर सत्ता सुख में लीन सरकार के इशारों पर चलने वाले संगठनों ने 10वें वेतन समझौते में भी कामगारों को मिलने वाली पूर्ववृत्त सुविधाओं में भी कटौती करवा कर नाइंसाफी की। महामंत्री दामोदर मिश्रा ने कहा संगठन श्रमिकों के समर्थन से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण क्षमता और ईमानदारी से करता है भविष्य में कामगारों पर कई तलवारें लटकी हैं जिनके लिए पहले से तैयार रहना होगा। अभी रविवार के सामूहिक अवकाश की जगह स्टेगार्ड रेस्ट करने की तैयारी है। यानी रविवार कार्य कर किसी भी एक दिन छुट्टी ले। सीआईएल द्वारा सेवानिवृत कामगारों को निवास ना छोड़ने पर ग्रेजुएटी भुगतान रोकने की कमिटी भी बन गई है। जो अपनी रिपोर्ट जल्द देगी। टीएससी भगत सिंह बताया कामगारों को लंबित एरियर के भुगतान के लिए एक कमेटी बनाई है इसकी बैठक 21 अप्रैल को होगी।

खबरें और भी हैं...