पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिर से लाइट अप हुई 8 नंबर इकाई, आज से शुरू हो सकता है उत्पादन

फिर से लाइट अप हुई 8 नंबर इकाई, आज से शुरू हो सकता है उत्पादन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतपुड़ा पावर प्लांट की 210 मेगावाट क्षमता वाली 8 नंबर इकाई को बुधवार को दोबारा शुरू किया। गुरुवार से इकाई उत्पादन दे सकती है। शनिवार को ट्यूब लीकेज के बाद से इकाई बंद है। प्लांट के अधिकारियों ने बताया मंगलवार को इकाई को शुरू करने के प्रयास सुबह से किए जा रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी आ ही रही थी। लाइट अप होने के बाद इकाई के पीए फैन में समस्या आ गई। इसकी मोटर जलने के कारण पूरी यूनिट में धुआं हो गया। हालांकि बाद में इकाई को बॉक्स अप कर दिया। रात भर चले सुधार के बाद पीए फैन बदला गया। बुधवार दोपहर में दोबारा इकाई को लाइट अप किया। इसके बाद इकाई से सारे पैरामीटर्स बेहतर आ रहे हैं। गुरुवार से इकाई पूरी क्षमता पर चलने की उम्मीद है। इस बीच प्लांट की 250-250 मेगावाट की 10 और 11 नंबर इकाइयां पूरे लोड पर चल रही थी। इकाइयों से बेकिंग डाउन भी खत्म हो गया।

खबरें और भी हैं...