ठेका शुरू होने के बाद नगर सुधार ने शुरू किया बिजली सुधार का काम
सारनी| शहर में थोक में स्ट्रीट लाइट बंद थे। पावर जनरेटिंग कंपनी के नगर सुधार विभाग के अधीन ये कार्य है, लेकिन अधिकारी भी ठेका बंद होने से परेशान थे। इसके वर्क आर्डर होने में तीन से चार दिन लग गया। इस दौरान स्ट्रीट लाइटों की कंप्लेंट बढ़ गईं। हालांकि मंगलवार से ठेके का काम शुरू हुआ। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले मेन रोड के लाइट्स शुरू कराए। अब ब्रांच सड़कों और कॉलोनियों के लाइट सुधारने का काम चल रहा है।