- Hindi News
- National
- सुबह बारूद इश्यू कर चला जाता बाबू, दिन भर एक गार्ड के भरोसे रहता बारूद घर
सुबह बारूद इश्यू कर चला जाता बाबू, दिन भर एक गार्ड के भरोसे रहता बारूद घर
सारनी| वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के मैग्जीन हाउस में मंगलवार को हुए हादसे के बाद भी प्रबंधन ने यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं किया है। बारूद आवंटित करने के लिए सुबह सीजीएम ऑफिस से बाबू यहां आता है। 2 घंटे में काम कर वापस ऑफिस चला जाता है। इसके बाद पूरा दारोमदार यहां एक गार्ड पर होता है। निर्जन स्थान पर अन्य सुविधाओं की कमी है। मैग्जीन हाउस में आग लगने पर पावर जनरेटिंग कंपनी और नपा की दमकलों ने तत्काल काबू पा लिया। इससे बड़ा घटनाक्रम टल गया। यहां 90 टन से ज्यादा बारूद था। सवाल यह है इतने संवेदनशील स्थान पर डब्ल्यूसीएल ने सफाई की व्यवस्था क्यों नहीं की। बारूद रखने के स्थान तक बड़-बड़ी घास उग आईं थीं। सूखे पत्ते पड़े थे। नियम से इन्हें साफ कर अलग कर दिया जाना था। यदि यहां सफाई होती तो आग इतने करीब तक नहीं पहुंच पाती। हालांकि सीजीएम यूए कावले ने पूरे घटनाक्रम के जांच के आदेश दिए हैं।