अनुकंपा नियुक्ति की मांग लेकर आश्रित सौंपेंगे चीफ इंजीनियर को ज्ञापन
सारनी| मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में 1997 से अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे आश्रित गुरुवार सुबह 11 बजे चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन के प्रदेश महामंत्री निराकार सागर, रूपेंद्र चौहान समेत अन्य लोगों ने बताया पिछले 14 सालों प्रदेश सरकार से वरिष्ठता सूची के आधार पर नियुक्ति की मांग की जा रही है। मगर, बिजली कंपनियों में 60 से बढ़ाकर सेवा आयु 62 वर्ष कर दी। नई नियुक्तियां नहीं दी गईं। उन्होंने सभी आश्रितों से तय समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया।