छिंदवाड़ा में मेहरा डेहरिया समाज का सामाजिक संगम 29 अप्रैल को
सारनी| मेहरा डेहरिया समाज का प्रांतीय सामूहिक विवाह समारोह 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा में होगा। सामान्य विवाह के साथ दिव्यांग, तलाकशुदा और पुनर्विवाह भी होंगे। जिला अध्यक्ष संगीता डेहरिया और सहसचिव संगीता डेहरिया ने बताया कि विवाह समारोह में शामिल होने निशुल्क रजिस्ट्रेशन 25 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ मिलेगा।