पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप ने लगाया पुल निर्माण में धांधली का आरोप

आप ने लगाया पुल निर्माण में धांधली का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| तवा नदी के राजडोह घाट पर बन रहे पुल के कार्य में कथित धांधली की शिकायत आम आदमी पार्टी ने एसडीओ सेतु निर्माण विभाग से की है। आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। पुल में एस्टीमेट के अनुसार सामग्री भी नहीं लगाई जा रही। आप के लोकसभा प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि घोड़ाडोगरी की लोनिया ग्राम पंचायत में सेतु निर्माण की समय अवधि खत्म होने वाली है। इसके बाद भी निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है। साइट पर पर्याप्त मजदूर भी नहीं हैं। कुछ साल पहले चार करोड़ की लागत से लोनिया नदी पर पुल का निर्माण गलत मापदंड से किया गया। जो बह गया था। गुणवत्ताहीन निर्माण से जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। इसलिए आम आदमी पार्टी सारनी ने लापरवाही पूर्वक किए जा रहे काम की जांच करवाने और दोषी फर्म पर जुर्माना लगाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...