पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डब्ल्यूसीएल अस्पताल में 102 गर्भवती महिलाओं की जांच की

डब्ल्यूसीएल अस्पताल में 102 गर्भवती महिलाओं की जांच की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| जिला स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूसीएल की संचिता महिला मंडल ने मंगलवार को डब्ल्यूसीएल के एरिया अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर लगाया। इसमें 102 महिलाओं की जांच की। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सावधानियां बरतने और अपनी देखरेख करने की सीख दी। जरूरी विटामिंस व अन्य दवा भी दी। शहर में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। संचिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती आर. उदय कावले और सीएमओ डब्ल्यूसीएल डॉ. मिलिंद मोघे ने सरस्वती पूजन कर शिविर शुरू किया। उन्होंने कहा महिलाओं को इस हालत में अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। शिविर में 102 महिलाओं की जांच की और दवा दी। शिविर में डॉ. रमा शुक्ला, डॉ. रितु चटर्जी, डाॅ. साहा, सेक्टर सुपरवाइजर मधुकर सूर्यवंशी, असलम खान, आशीष सोनी, सविता रघुवंशी, कविता जगदेव, रीता पवार, गीता वाइकर, लक्ष्मी सिंह, लोगवती मोरले, सरिता कुरकांजी, सुशीला खातरकर, कमला बारंगे, वंदना गंगारे, सरिता गाठेकर समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...