महिलाएं और बच्चे बोले मासूमों सेे गैंगरेप के आरोपियों को फांसी दो
जम्मू के (कठुआ) में सामूहिक गैंगरेप कर मासूम आसिफा की बेरहमी से हत्या के विरोध में शोभापुर कॉलोनी के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा। मोमबत्ती जलाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार से इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग रखी।
शोभापुर के आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप नागले ने कहा सत्ता में बैठी भाजपा की सरकार की नीतियां ठीक नहीं हैं। आज भारत में बच्चों, मासूमों पर अत्याचार हो रहे हैं। संविधान के अंदर ऐसे घिनौने अपराधों की सजा उम्र कैद से लेकर फांसी के प्रावधान हैं। नागले ने बताया यूपी के उन्नाव में भाजपा विधायक ने युवती के साथ ज्यादती कर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकियां दीं गईं। जब युवती इंसाफ मांगने पुलिस प्रशासन के पास जाती है तो पुलिस युवती की एफआईआर लिखने से मना कर देती है। क्षेत्र के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कमला पाटिल, निर्मला आठनेरे, जया मालवी, गुफा आठनेरे, सुषमा मेश्राम, अंजू जावलकर, संगीत कापसे, गंगा नागले, भावना कापसे, श्यामलाल वाईकर, प्रदीप नागले, रविंद्र वरवड़े, दीपक पाटिल, घनश्याम आठनेरे, राजू पाटिल, अमित कापसे, कृष्णा बिंझाडे, निरंजन भालेकर आदि लोग उपस्थित थे।