पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने दो स्थानों पर मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने दो स्थानों पर मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने दो अलग-अलग स्थान पर मनाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सारनी में तो नपाध्यक्ष और निष्कासन से लौटे कांग्रेसियों ने शोभापुर कॉलोनी में पुण्यतिथि मनाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सारनी के एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया और राजीव जी के संचार क्रांति के क्षेत्र में किए कार्यों को याद किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे, नेहरू सिंह राजपूत, मो. इलियास, मनोज पंडित, राजेश डोइफोड़े, योगिता डोइफोड़े, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, मो. ताहिर, वैशाली रोतिया, किशोर चौहान, रामदास गोहे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं शोभापुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक भोला कांति के नेतृत्व में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई।

खबरें और भी हैं...