सारनी| टॉवर लाइन विस्तार के लिए जियो कंपनी वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की तवा-2 खदान में टॉवर बना रही है। इस काम के लिए रखा सरिया बीती रात चोरों का एक गिरोह उठा ले गया। जानकारी के अनुसार बीती रात एक दर्जन चोरों का गिरोह यहां पहुंचा। चोरों ने चौकीदार को धमकाकर यहां रखा करीब ढाई क्विंटल सरिया चोरी कर लिया। इससे पहले भी जियो कंपनी का 3 क्विंटल सरिया चोरी हुआ था। चोपना पुलिस मामले की जांच कर रही है।