हाईस्कूल में उत्कल स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रहे समर कैंप में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी प्रीतम सिंदूर ने जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर खुशियां बांटी। उन्हें पौष्टिक आहार और अन्य जरूरी सामग्री दी।
समर कैंप कोच राकेश डोंगरे, हंसराज सिंदूर, जय सिंदूर ने बताया पावर प्लांट सारनी के वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी प्रीतम सिंदूर और प|ी श्रीमती कुंती देवी ने शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ यहां बच्चों के साथ खुशियां मनाई। बच्चों को बिस्किट, दूध, केले आदि का वितरण किया। उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेली और खेल की बारीकियां सिखाईं। वहीं दूसरी ओर शाम को सुनील सूर्यवंशी ने पिता स्व. भारत सूर्यवंशी की स्मृति में बच्चों को 2 फुटबॉल भेंट की। इस अवसर पर कोच, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं समर कैंप में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी मौजूद थे।
प्रशिक्षण
हाईस्कूल में उत्कल स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा चल रहा समर कैंप में फुटबॉल खिलाड़ी प्रीतम ने बच्चों के बीच बांटी खुशियां
सारनी। समर कैंप के बच्चों को पौष्टिक आहार बांटते वरिष्ठ खिलाड़ी प्रीतम सिंदूर।