पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के कर्ज माफी में सरकार पिछड़ी, आप करेगी विरोध

किसानों के कर्ज माफी में सरकार पिछड़ी, आप करेगी विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी आमला-सारनी विधानसभा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों की कार्यशाला हुई। लोकसभा प्रभारी अजय सोनी, मनोहर पचौरिया, महिला विंग प्रभारी शांति पाल आदि ने कार्यशाला को संबोधित किया। विधानसभा प्रभारी डॉ. सुरेश भुमरकर ने सभा में किसानों का कर्ज माफ करवाना बहुत जरूरी है। हर कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है। मध्यप्रदेश के किसानों पर 40 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। मध्य प्रदेश का बजट 2 लाख करोड़ है। यदि एक साल भी सरकार का भ्रष्टाचार रुक जाए तो बिना एक रुपए का किसी पर भार डाले सभी किसानों का कर्ज माफ हो सकता है।

शांति पाल ने कहा मध्यप्रदेश स्वास्थ्य के मामले में बहुत पिछड़ा प्रदेश है। आज भी 79 फीसदी बच्चों में खून की कमी है 46 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं। 52 बच्चों की कुपोषण के कारण रोज मौत हो रही है। आप के मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 26 मई से प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जानकारी कार्यशाला में दी। कार्यक्रम में सुनील मोरले, आशीष खातरकर, सुशील हुडमड़े, शिवदास पाल, विक्की जैसवाल, आरती पाटिल, राहुल नागवंशी को अपने-अपने क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बनने के पत्र सौंपे। इस मौके पर राशिद खान, पप्पू साहू, राजेश यादव, प्रवेश कुमार, प्रकाश इरपाचे उपस्थित रहे।

आप कार्यकर्ताओं की बैठक में नियुक्ति पत्र सौंपे हुए।

खबरें और भी हैं...