सारनी| सतपुड़ा पावर प्लांट की 200 मेगावाट क्षमता वाली 6 नंबर इकाई ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई। इसके बाद उत्पादन में करीब 150 मेगावाट की कमी आई है। हालांकि शेष पांच इकाइयों से 950 मेगावाट उत्पादन हुआ। कोयले का स्टॉक 38 हजार मीट्रिक टन है। प्लांट की सभी छह इकाइयों से उत्पादन हो रहा था, लेकिन रविवार रात अचानक 6 नंबर इकाई में ट्यूब लीकेज की सूचना मिली। इसके बाद आधी रात के बाद इसे बंद कर दिया। प्लांट की 7, 8, 9, 10 और 11 नंबर इकाइयों से उत्पादन हो रहा है। छोटी तीन इकाइयों से 450 और बड़ी दो इकाइयों से पूरी क्षमता पर 500 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। पीआरओ वीसी टेलर ने बताया 6 नंबर इकाई का जल्द सुधार किया जा रहा है।