अंत्योदय समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय
सारनी| नगरपालिका में बुधवार को दीनदयाल अंत्योदय समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार, विमर्श किया। खासतौर से राशन दुकानों से वितरण की व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
बैठक में समिति के अध्यक्ष राजू शर्मा और सीएमओ पवन राय ने योजनाओं की समीक्षा की। परियोजना अधिकारी काशी धाकड़, प्रभारी परियोजना अधिकारी राखी ज्ञानचंदानी, ममता पाटिल, सदस्य विनय मदने, संजय गुप्ता, राकेश सोनी, सुनील शर्मा, हरदयाल रघुवंशी, सुभाष डोंगरे उपस्थित थे। राशन कार्ड, महिला बाल विकास विभाग और अन्य विभागों की समीक्षा की।