खिलाड़ियों को दिया पौष्टिक आहार
सारनी। हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर में पहुंचकर सामाजिक सदस्य खिलाड़ियों को डाइट और खेल सामग्री दे रहे हैं। शिविर संचालक कोच श्याम डोंगरे, राकेश डोंगरे ने बताया बुधवार को सुबह शिक्षक बनवारी उइके शिविर में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को दूध, केले और फल की डाइट दी। शिविर में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने जनसहयोग बढ़ रहा है। इस अवसर पर आशीष डोंगरे, जय सिन्दूर, बिरंची महानंद, कबीर सिंदूर, हंसराज सिंदूर, निखिल सोना और खिलाड़ी उपस्थित थे।