मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने शोभापुर के जैरी चौक शुरू किया प्याऊ
सारनी| मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने शोभापुर के जैरी चौक पर प्याऊ शुरू की। अध्यक्ष रहमान हुसैन ने बताया साप्ताहिक बाजार बुधवार को देखते हुए जैरी चौक ग्राउंड में प्याऊ की शुरुआत की। भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, जिला संयोजक नदीम खान, अलीमुद्दीन अंसारी ने फीता काटकर शुरुआत की। इस मौके पर रमेश हारोड़े, इलयास भाई, सलाम भाई, नफीज खान, शेख सिकरदर, शमीम अंसारी, छोटू अंसारी, जमाल अहमद समेत अन्य उपस्थित थे।