पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गलत रिजल्ट की शिकायत करने पर निजी स्कूल प्रबंधन पर धमकाने का आरोप

गलत रिजल्ट की शिकायत करने पर निजी स्कूल प्रबंधन पर धमकाने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांच के नाम पर खानापूर्ति का भी आरोप, जांच कर रिजल्ट देने की मांग

भास्कर संवाददाता| सारनी

शहर के एक निजी स्कूल पर पालक ने गलत रिजल्ट देने की शिकायत की है। मामले में पालक पहले भी कलेक्टर से शिकायत कर चुके थे। अब दबाव में जांच करने और धमकाने

एमडब्ल्यू कॉलोनी मछली कांटा में रहने वाले प्रकाश पाल ने बताया उनका बेटा सरस्वती स्कूल में पढ़ता है। 8वीं के रिजल्ट में भेदभाव की शिकायत प्रथम की मौसी लता कनाठे ने की थी। 15 मई को धर्मेंद्र वर्मा उन्हें बुलाकर स्कूल ले गए। वहां जाकर उन्होंने बताया कलेक्टर ऑफिस से जांच के लिए भेजा है। एक कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया। वहां मोबाइल में रिकार्डिंग भी की जा रही थी। प्रकाश ने बताया अनपढ़ होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन कॉपी दिखाने की बात कर रहा था। प्रथम की मौसी और मामा, चाचा को लाने की बात पर उन्होंने मना कर दिया। वहां से बेटे को लाने के लिए दबाव बनाया। प्रकाश ने लिखित आवेदन देकर बताया स्कूल वाले समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पूर्व में 29 मार्च को इस मामले की शिकायत लता कनाठे ने कलेक्टर से की थी।

पालक ने 8वीं के रिजल्ट को लेकर शिकायत की थी। जिला प्रशासन की ओर से जांच अधिकारी एके बर्डे यहां आए थे। बच्चे के पालक के बयान वे ले रहे थे। स्कूल प्रबंधन का इससे कोई लेना-देना नहीं था। जांच अधिकारी ने अलग से स्कूल का पक्ष भी लिया था। किसी को धमकाने जैसी कोई बात नहीं है। अनर्गल आरोप लगाकर संस्था को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। राजेंद्र तिवारी, प्राचार्य, सरस्वती स्कूल सारनी

खबरें और भी हैं...