चोरों ने काटा पुलिस लाइन की सप्लाई का पाइप, नहीं आया पानी
सारनी| चोर मंगलवार रात पुलिस लाइन स्थित श्री हनुमान मंदिर के पीछे से पानी सप्लाई का पाइप काटकर ले गए। इससे कॉलोनी की सप्लाई प्रभावित हुई। इसके अलाव काफी पानी मैदान में फैल गया, इससे खिलाड़ियों काे परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ कबाड़ का काम करने वालों के यहां छापामार कार्रवाई भी की। हालांकि पुलिस को कुछ मिला नहीं है। इससे पहले भी यहां से पाइप चोरी हो चुकी है। इधर पावर जनरेटिंग कंपनी की अन्य कॉलोनियों में भी पानी सप्लाई प्रभावित हुई।