वक्फ बोर्ड के सदस्य अनवर हुसैन का स्वागत किया
सारनी| शोभापुर कॉलोनी में जिला वक्फ बोर्ड के सदस्य अनवर हुसैन का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों ने उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। शोभापुर के जैरी चौक पर हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शेख सिकंदर ने कहा सारनी क्षेत्र में पहली बार किसी व्यक्ति को वक्फ बोर्ड में नियुक्ति दी है। इस मौके पर जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा समेत अन्य लोगों ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर रहमान खान, युनूस खान, रियाज अंसारी, सलाउद्दीन, नईम खान, अली शमा भाई, समीर मसीद, लालू खान, इकबाल अंसारी, तस्लीम मंसूरी, सोहत समेत अन्य मौजूद थे।