ओल्ड एफ कॉलोनी में बिजली चोरी के 14 केस बनाए
ओल्ड एफ कॉलोनी में बिजली चोरी के 14 केस बनाए
सारनी| शहर की ओल्ड एफ कॉलोनी के पीछे झोपड़ियों में रहने वाले लोग चोरी की बिजली से घर रोशन कर रहे थे। वितरण कंपनी के अमले ने मंगलवार को यहां छापामार कार्रवाई की। कॉलोनी के पास रहने वाले 14 लोग बिजली चोरी करते मिले। इस आधार पर वितरण कंपनी के अधिकारियों ने कार्रवाई की। कंपनी के अधिकारियों ने सभी का पंचनामा तैयार किया है। जेई राजेश हरोड़े ने बताया यह अभियान सतत जारी रहेगा।