पावर प्लांट में फिर शुरू हुई 9 नंबर इकाई, आज से दे सकती हैं उत्पादन
पावर प्लांट में फिर शुरू हुई 9 नंबर इकाई, आज से दे सकती हैं उत्पादन
भास्कर संवाददाता| सारनी
सतपुड़ा पावर प्लांट की 210 मेगावाट वाली 9 नंबर इकाई को शुरू करने के लिए दोबारा लाइट अप किया है। उम्मीद जताई जा रही है बुधवार से इससे उत्पादन शुरू हो जाएगा।
इससे पहले लाइट अप होने के दो घंटे में ही इकाई में ट्यूब लीकेज आ गया था। प्लांट की 6, 8, 10 और 11 नंबर इकाई से पहले ही उत्पादन दे रही है। कोयले का स्टॉक 33 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा था। रात को और रैक आने की उम्मीद है। यानी उत्पादन बढ़ सकता है।