शॉपिंग सेंटर में व्यापारी संघ की पेयजल टंकी शुरू भरपूर मिलेगा पानी
सारनी| शॉपिंग सेंटर के करगिल चौक पर सतपुड़ा व्यापारी संघ के प्रयासों से पेयजल टंकी की मंगलवार को शुरुआत की। टंकी के माध्यम से लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा। एडीशनल चीफ इंजीनियर संजय पेंडोर और प|ी भावना पेंडोर ने इसकी शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा व्यापारी संघ का यह सराहनीय प्रयास है।
सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय ने बताया उन्होंने सेवाभावी पिता स्व. जुगलकिशोर मालवीय की स्मृति में इसकी शुरुआत की है। शॉपिंग सेंटर में पांच स्थानों पर इस तरह की योजना शुरू की जाना है। शुरुआत करगिल चौक से हुई है। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार, जेडी कवड़कर, रेवाशंकर मगरदे, रमेश चौहान, मंसूर अली, सौरभ, विजय कवड़कर, दिनेश बाथम, शिव चौहान, प्रणव चौहान, दिलीप, मोहर्रम, सुरेश कुमार जैन, अरुण बोदले, गोलू मालवीय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।