ग्रामीण कार्यकर्ताओं को दी योजना की जानकारी, किसानों का किया सम्मान
पंचायत चलो अभियान में ग्राम जाजबोड़ी में मंडल सारनी में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया। भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, किसान नेता मुलायम काका, मोहन मोरे ने शासन की योजनाओं से लाभान्वित किसानों का सम्मान किया। रंजीत सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए समस्त ग्राम के सभी लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शासन के विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण एवं समस्या एवं लाभार्थी मजदूर की सभी योजनाओं का लाभ दिया। हर एक व्यक्ति को बताया एवं महिलाओं प्रसूति सहायता लाड़ली लक्ष्मी योजना साइकिल वितरण एवं मजदूर बीमा जैसी सभी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर शिवराज यादव, जनपद सदस्य देवकी इरपाचे, रमेश पटेल, सुभाष यादव, हेमराज यादव, बादल इरपाचे, विनोद इरपाचे, राजू यादव, करण धुर्वे उपस्थित थे। चलो पंचायत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एक साथ 12 पंचायत में सुपर-11 युवा मोर्चा के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी ने सभी जगह कार्यक्रम का आयोजन किया। जामखोदर में पंजाब राव, बांकुड में श्याम मदान छूरी में पीजे शर्मा, सीताकमत में मंडल सारनी के अध्यक्ष सुधा चंद्रा, धसेड में जगन्नाथ डेहरिया, कोलगांव में रंजीत सिंह, विक्रमपुर में लिखीराम यादव, छतरपुर में श्यामू परते, सलैया पंचायत में मिश्री परते, लोनिया में जगदीश आहूजा, खैरवानी में किशोर बारदे पंचायत प्रभारियों ने संबोधित किया।
सारनी। ग्रामीण अंचलों में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते रंजीत सिंह।