पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उमरी में 5 हैंडपंप खराब, लोग डेढ़ किमी दूर तवा नदी के गड्ढों में बचा पानी ला रहे

उमरी में 5 हैंडपंप खराब, लोग डेढ़ किमी दूर तवा नदी के गड्ढों में बचा पानी ला रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर पंचायत के उमरी गांव के लोग 200 मीटर चढ़ाई और करीब डेढ़ किमी दूर तवा नदी के ढोबरे (नदी में हुए गड्ढे) में बचे पानी को भरकर लाते हैं। गांव के 5 हैंडपंप खराब हो गए हैं। यहां नलजल योजना नहीं है। भीषण गर्मी में दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण परेशानी ज्यादा हो रही है। गांव के अनिल इरपाचे, श्रीराम वरकडे ने बताया कई सालों बाद यहां पानी की इस तरह की समस्या बनी है। गांव से करीब डेढ़ किमी दूर तवा नदी के पुल के नीचे थमा हुआ पानी ग्रामीण भरकर ला रहे हैं। कई ग्रामीण रास्ते में ही गिर जाते हैं। पंचायत के पूर्व उपसरपंच दिलीप वरकड़े ने बताया कई बार इस समस्या से वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बताया है। ग्रामीण नदी का काला पानी पीने को मजबूर हैं। गांव में 5 वर्ष पूर्व वाटर इरीगेशन की घोषणा हो चुकी है। मगर, काम नहीं हुआ। कुछ दिन पूर्व ही सांसद छतरपुर गांव के दौरे पर आई थी। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद सांसद ने वेस्टर्न कोल फील्ड के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। समाजसेवी सुनील सरयाम ने बताया 600 की आबादी वाले गांव में तवा नदी से मोटर पंप, फिल्टर लगाकर पेयजल की व्यवस्था की जा सकती है। पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों को भी अपने स्तर पर बारिश का पानी रोकने के लिए उपाय करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। आज भी ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का अभाव है।

उमरी गांव के पास तवा नदी के ढोबरों थमा हुआ गंदा पानी पीने के लिए ले जाते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...