पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपाध्यक्ष के गोद लिए वार्ड 10 में एक माह से स्ट्रीट लाइट बंद, लोग परेशान

नपाध्यक्ष के गोद लिए वार्ड 10 में एक माह से स्ट्रीट लाइट बंद, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| नगर पालिका अध्यक्ष के गोद वार्ड क्रमांक 10 में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहे हैं। यहां के लोगों ने मंगलवार को नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा और लाइट लगाने की मांग की। यहां रहने वाले असीम मंडल ने बताया जब इसकी शिकायत लेकर वे नगर पालिका अध्यक्ष आशा भारती के पास गए तो उन्होंने बताया नपा के पास लाइट रिपेयरिंग की सामग्री नहीं है। क्षेत्र के असीम मंडल, रविन मंडल, सुमित यादव, दीपक समेत अन्य लोगों ने बताया जब वार्ड को गोद लिया है तो पूरी व्यवस्था की जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...