- Hindi News
- National
- मठारदेव मंदिर के गर्भगृह में लगने लगे लाल धौलपुरी पत्थर, एक सप्ताह में दमकेगा दरबार
मठारदेव मंदिर के गर्भगृह में लगने लगे लाल धौलपुरी पत्थर, एक सप्ताह में दमकेगा दरबार
आस्था स्थली मठारदेव बाबा के मंदिर के गर्भगृह में धौलपुर के लाल पत्थर लगाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार और रविवार को कलाकारों ने करीब आधा काम कर दिया। करीब एक सप्ताह में पत्थरों की खूबसूरती से मंदिर दमक उठेगा। इस पर स्पेशल लाइटिंग इफेक्ट भी होगा। बाबा मठारदेव मेला समिति मंदिर की देखरेख काम हो रहा है। समिति करीब 40 से 45 लाख रुपए खर्च कर धौलपुरी पत्थर लगाने का काम टुकड़ों में कराएगी। बजट के अनुसार काम होगा। शुरुआत में आधार मंदिर के गर्भगृह को सजाने काम किया जा रहा है। समिति के डीके गौतम, अमरीश रघुवंशी और ओएस राजपूत ने बताया गर्भगृह का काम कारीगर अकबर भाई और उनके साथी कर रहे हैं। इस सप्ताह में गर्भगृह में पत्थर लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद स्पेशल लाइट इफेक्ट से मंदिर के कलर बदलेंगे।